सानवी सेवा संस्था की ओर से बाँटा गया कम्बल।
रिपोर्ट : असगर अली
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■■
भटनी/ देवरिया क्षेत्र के शाहोपार महादेवा में हरीश चंद्र सिंह के आवास पर गरीब असहाय लोगों को सानवी सेवा संस्था के युवा समाजसेवी अनुराग सिंह के तरफ से कंबल का वितरण कराया गया।
जिस के मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप शाही व विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभय तिवारी, आशीष पासवान, भरत सिंह, दिलीप गुप्ता, आकाश सिंह, अटल सिंह, हरिहर पासवान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह, छात्र नेता हिमांशु सिंह आदि ने 200 गरीब परिवारों को कंबल वितरण किया।
सानवी सेवा संस्था के अध्यक्ष सानू सिंह ने बताया कि भीषण ठंड को देखते हुए अपनी संस्था की ओर से क्षेत्र के गरीब,असहाय परिवारों को कंबल का वितरण कराया गया है, जिससे ठंड से इन परिवारों को राहत मिल सके।






