Spread the love

भारत विकास परिषद राजनगर एक्सटेंशन शाखा द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर।

भारत विकास परिषद राजनगर एक्सटेंशन शाखा द्वारा एवं वरदान अस्पताल के रोटरी ब्लड बैंक के सहयोग से राजनगर एक्सटेंशन की यूनिनव सोसाइटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डाॅ. सुभाष गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट करते हुए बताया कि रक्तदान विश्व में सबसे बड़ा दान है। इसके माध्यम से असहाय बिमारियों से पीड़ित मरीजों, दुर्घटनाग्रस्त लोगो आदि का जीवन बचाने में बहुत बड़ा योगदान होता है। रक्तदान करने से स्वास्थ्य की कोई हानि नहीं होती है अपितु कुछ ही घण्टों में नया रक्त का संचार शरीर के अन्दर हो जाता है। सचिव प्रदीप गर्ग द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया है एवं उनके द्वारा सोसाइटी के निवासियों को रक्त प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। संयोजक अनुराग अग्रवाल द्वारा इस रक्तदान शिविर का विभिन्न संचार व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया जिसके फलस्वरूप 88 लोगों ने रक्त प्रदान करने हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान कर रक्त देने हेतु आवश्यक टेस्ट करवाया। भारी बरसात व वैवाहिक कार्यक्रमों की व्यस्तता के बावजूद भी ३५ लोगो ने आकर रक्तदान हेतु स्वीकृति दी। टेस्ट उपरान्त वरदान अस्पताल के डाक्टरों की टीम द्वारा 20 लागों को रक्तदान करने की सहमति प्रदान की गई।

महिला संयोजिका सीमा चैधरी द्वारा सभी रक्त प्रदाताओं से अपील की कि वह अपने-अपने घरों के आस-पास रक्तदान हेतु जनै-जाग्रति का अभियान चलाकर अधिक से अधिक रक्तदाताओं को आमन्त्रित कर जनहित में रक्तदान करवायें। इस अवसर पर अमित गुप्ता, अमित सिंघल, ललित गोयल, डाॅ. डी.सी. अग्रवाल, राजेश गुप्ता, अनुराग त्यागी, दर्शन अग्रवाल, पूजा गुलेरिया, प्रशान्त सराईया, वैभव बंसल, रानू वैश्य, सुरभि शुक्ला, सीमा गोयल आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Share.