*सीडीओ ने किया ब्लाक भलुअनी के ग्राम पंचायत बादीपुर एवं खुदिया मिश्र में मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य का निरीक्षण*
- मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य का निरीक्षण किया गया।
*देवरिया* मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य की Area Officer App के माध्यम निरीक्षण किये जाने हेतु विकास खण्ड भलुअनी के ग्राम पंचायत बादीपुर एवं खुदिया मिश्र में मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत बादीपुर में मनरेगा योजनान्तर्गत बनाये जा रहे चकरोड पर कुल 17 श्रमिको का मस्टरररोल निर्गत था जिसके सापेक्ष कार्य स्थल पर कुल 17 श्रमिक कार्य करते हुए पाये गये कार्य स्थल पर सी०आई०बी० नहीं पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी / कर्मचारी से नियमानुसार वसूली के निर्देश दिये गये।
ग्राम पंचायत खुदिया मे वर्ष 2022-23 मे चयनित अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य पर कुल 28 श्रमिकों द्वारा कार्य किया जा था इस अमृत सरोवर की प्राक्कलित धनराशि 30.09 लाख के सापेक्ष अब तक मात्र मु0 5.90 लाख की धनराशि व्यय किया गया है उक्त कार्य लगभग पर लगभग एक वर्ष से कार्य चल रहा है लेकिन प्राक्कलन में लिये गये अधिकमत कार्य अपूर्ण पाये जाने एवं स्थल पवर धीमी गति से कार्य कराये जाने पर सम्बन्धित सचिव एवं तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए निर्देश दिये गये कि वर्षा के पूर्व लिये गये समस्त कार्य पूर्ण कर लिया जाय। निरीक्षण के समय कार्य स्थल पर महिला मेट अनुपस्थित पायी गयी एवं महिला मेट के पति के द्वारा उपस्थिति लिया जाना बताया गया। इस सम्बन्ध में कार्यक्रम अधिकारी / खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये कि तत्काल महिला मेट को हटाते हुए उनके विरूद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
*




