*सीडीओ ने की रू0 50.00 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं (सड़कों को छोड़कर) की समीक्षा*
*देवरिया मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन के गाँधी सभागार में रू0 50.00 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं (सड़कों को छोड़कर) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
समीक्षा बैठक अधिशासी अभियन्ता, उ०प्र० राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि०गोरखपुर बैठक में अनुपस्थित थे। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बैठक में अनुपस्थित थीं, जिसके कारण कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय परिसर में एकेडमिक ब्लाक एवं छात्रावास निर्माण की समीक्षा नहीं हो सकी। सीडीओ ने स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये।
अधिशासी अभियन्ता, यू०पी०सिडकों को जनपद देवरिया में स्वीकृत राजकीय पालीटेक्निक देवरिया में ए०आई०सी०टी०ई०के मानकों का पूर्ण करने हेतु भवन निर्माण कार्यों की प्रगति कार्य स्थल परिसर में नये पुराने वृक्षों को कटवाने हेतु टेण्डर की कार्यवाही 07 अगस्त, 2023 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। जनपद देवरिया भाटपार रानी ( भवानी छापर) में आई०टी०आई० भवन का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यू०पी०पी०सी०एल० द्वारा कराया जाना है। समीक्षा में पाया गया कि लगभग 09 वर्ष के उपरान्त भी परियोजना पूर्ण नहीं हो पाई है। परियोजना प्रबन्धक की कार्य समय से पूर्ण न करने के कारण उनके विरूद्ध प्रबन्ध निर्देशक, उ0प्र0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन को पत्र निर्गत करने के निर्देश दिये गये।
जनपद देवरिया में घमउर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण में पाया गया कि कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अवर अभियन्ता को निर्देश देने के बावजूद भी स्थलीय भ्रमण कर तकनीकी रिपोर्ट प्रेषित नहीं की गई है। उक्त के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवर अभियन्ता के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवगत कराने के निर्देश दिये गये। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, देवरिया के हैण्डओवर के सम्बन्ध में कार्यदायी संस्था एवं प्रधानाचार्य को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कराये जाने के निर्देश दिये गये।
अग्नि शमन केन्द्र सेमरौना रुद्रपुर (2 यूनिट), देवरिया के समीक्षा में अधिशासी अभियन्ता उ०प्र० राजकीय निर्माण निगम इकाई देवरिया द्वारा भूमि विवाद के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। जिसके सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी रूद्रपुर को पत्र प्रेषित किये जाने एवं उसकी प्रतिलिपि मुख्य राजस्व अधिकारी को भेजने हेतु निर्देश दिया गया। कार्यदायी संस्था को 60 सिटेड छात्रावास पालिटेकनिक देवरिया को 15 अगस्त तक पूर्ण पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।
महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, देवरिया में 30 बेडेड ट्रामा सेन्टर, 20 बेडेड बर्न वार्ड एवं 20 बेडेड टाक्सीकोलाजी वार्ड (L1 CATEGORY ) युक्त भवन का निर्माण के मैप संशोधित कर प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये गये। कार्यदायी संस्था को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विशुनपुर बाजार, रामपुर कारखाना को निर्माण कार्य पूर्ण होने पर हैण्डओवर कराये जाने के निर्देश दिये गये। स्वीन्द्र किशोर शाही स्पोर्टस स्टेडियम देवरिया में विभिन्न कार्यों का निर्माण कार्य को कार्यदायी संस्था उ०प्र० राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड गोरखपुर (फॅक्सफेड) द्वारा 23 जुलाई तक पूर्ण कराये जाने का आश्वासन दिया गया।
जनपद देवरिया के भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम खरवनिया पर छोटी गण्डक नदी सेतु का निर्माण के अवशेष धनराशि हेतु परियोजना प्रबन्धक को शासन में पैरवी करने के निर्देश दिये गये। अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (नगरीय) से जनपद देवरिया में जल निकासी हेतु स्वीकृत परियोजना की प्रगति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा सकी, जो घोर आपत्तिजनक है। इनके विरुद्ध शासन में पत्र प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये गये।
जनपद देवरिया के नगर पंचायत बरियारपुर में गौ शाला का निर्माण कार्य की प्रगति शून्य है। समीक्षा करने पर सहायक अभियन्ता, यूनिट-14 सी0एण्ड डी०एस०. उ0प्र0 जल निगम, गोरखपुर द्वारा बताया गया कि शासन से स्वीकृति नहीं हो पायी है, जिसके सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी प्रशासन से सम्पर्क स्थापित करने के निर्देश दिये गये। जनपद में में मल्टीपरपज सीड स्टोर एवं टेक्नोलॉजी डिसिमिनेशन सेन्टर के अवशेष धनराशि की माँग के सम्बन्ध मे उचित कार्यवाही न करने के सम्बन्ध में अधि0अभि0ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के विरूद्ध इनके उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये गये।अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कस्तूरबा राजकीय बालिका इण्टर कालेज देवरिया का अनुरक्षण कार्य के माइलस्टोन की प्रगति भ्रामण देने के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये गये।देवरिया में प्रा०ख लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत निरीक्षण भवन देवरिया के प्रस्तावित 04 अति विशिष्ट कक्ष के नवीन ब्लाक का निर्माण कार्य को समय से पूर्ण करने के कारण अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीण खण्ड, लोक निर्माण विभाग को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये गये, जिसकी प्रतिलिपि इनके उच्चाधिकारियों को प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये गये।
विकास खण्ड पथरदेवा में राजकीय आई०टी०आई० का निर्माण कार्यदायी संस्था उ०प्र० वक्फ विकास निगम लि0 द्वारा कराया जा रहा है। कार्य की प्रगति धीमी पाये जाने पर कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियन्ता को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये गये। अधिशासी अभियन्ता उ०प्र०पुलिस आवास निगम लि0 द्वारा जनपद पुलिस लाइन में 150 पुरुष कर्मियों हेतु हास्टल / बैरक का निर्माण कार्य व तहसील सलेमपुर में अग्निशमन केन्द्र के आवासीय / अनावासीय भवनों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष वित्तीय प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गयी, जो खेदजनक है। इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता के विरूद्ध पत्र इनके उच्चाधिकारियों को निर्गत करने के निर्देश दिये गये।
उक्त बैठक में प्राचार्य, महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, देवरिया जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं अन्य समस्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
*





