*सीडीओ ने की पशुपालन विभाग की समीक्षा*

*देवरिया पशुपालन विभाग, देवरिया की विभागीय समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी कक्ष, विकास भवन, देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में आहूत की गयीं।
बैठक में चिकित्सा, बधिया एवं टीकाकरण के लक्ष्य / पूर्ति, कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम का लक्ष्य एवं प्रगति, सेक्सड सीमेन लक्ष्य / पूर्ति की प्रगति, नेशनल लाईव स्टाक मिशन, उ०प्र० कुक्कुट विकास योजना-2022. राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अन्तर्गत ब्रीड मल्टीप्लीकेशन फार्म के लाभार्थियों के यू०पी० इन्वेस्टर पोर्टल पर पंजीकरण एवं जिले स्तर पर सत्यापन रिर्पोट का प्रेषण, प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र एवं बैंक सहमति पत्र, मा0 मुख्यमंत्री सहभागिता योजनान्तर्गत दिये गये गोवंश की निर्धारित प्रारूप पर सत्यापन रिपॉट ग्राम पंचायत अधिकारी/लेखपाल द्वारा प्रत्येक माह की 25 से 30 तारीख तक मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में प्रेषित करने की स्थिति, गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण की धनराशि के मांग-पत्र, सत्यापन रिर्पोट के साथ प्रत्येक माह की 27 तारीख तक निर्धारित प्रारूप पर / आन-लाईन प्रेषण, गो आश्रय स्थलों पर माह 31 मई, 2023 तक अवशेष धनराशि की वापसी, गो-आश्रय स्थलों का अभिलेखीकरण, बाढग्रस्त ग्रामो में एच०एस० टीकाकरण एवं हरा चारा उत्पादन हेतु भूमि का चिन्हांकन, भूमि का निर्माण एवं चारा बुवाई की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका / नगर पंचायत, समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा बैठक में चिकित्सा, बघिया, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम तथा सेक्सड सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 03 पशु चिकित्साधिकारियों की प्रशंसा की गयी तथा 03 न्यून पूर्ति करने वाले पशु चिकित्साधिकारियों को चेतावनी देते हुए सुधार करने के लिए नोटिस देने, किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन घटक) में कम प्रगति करने वाले पशु चिकित्साधिकारी को कारण बताओ नोटिस तथा जनपद के 102 सम्भावित बाढ़ प्रभावित ग्रामों में पशुओं में गला घोंटू रोग से बचाव हेतु टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर शत-प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया।
चारा बुवाई की समीक्षा के अन्तर्गत समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को विकास भवन से नैपियर घास की जड़ों को 14 जुलाई तक प्राप्त करने तथा गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण की धनराशि का मांग-पत्र, सत्यापन रिर्पोट के साथ गो आश्रय पोर्टल पर आन-लाईन अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को नेशनल लाईव स्टाक मिशन पोर्टल पर 20-20 नवीन पंजीकरण कराने, मा० मुख्यमंत्री सहभागिता योजनान्तर्गत पूर्व में चयनित लाभार्थियों में गोवंश वितरण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
*

Share.