देवरिया 14 मार्च को  मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश, जनपद स्तर पर रसोइया पाककला प्रतियोगिता कराये जाने के अनुक्रम में जिलाधिकारी की अनुमति उपरान्त आज जनपद देवरिया में बी०आर०सी० परिसर, देवरिया सदर में रसोइया पाक-कला प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा रसोइयों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

रसोइया पाक-कला प्रतियोगिता हेतु विकास खण्ड के खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गयी सूची के आधार पर 30 रसोइयों को पाक कला प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया गया। प्रतियोगिता हेतु निर्धारित निर्णायक समिति के सदस्यों यथा जिला विद्यालय निरीक्षक देवरिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया, प्रधानाध्यापिका, राजकीय बालिका इण्टर कालेज,  प्रियंका यादव (प्रवक्ता गृह विज्ञान) बाबू बैजनाथ सिंह महाविद्यालय ड्योढी भागलपुर, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी, हेड कुक सम्बृद्धि होटल तथा छात्रों द्वारा रसोइयों द्वारा भोजन पकाने का तरीका, स्वच्छता, सुरक्षा आदि का मूल्यांकन तथा अंक का निर्धारण किया गया। निर्णायक समिति के सदस्यों द्वारा दिये गये परिणाम के अनुसार रसोइया पाक कला प्रतियोगिता की प्रथम विजेता सरिता देवी, प्राथमिक विद्यालय भोसिमपुर विकास खण्ड भागलपुर, द्वितीय विजेता सुभद्रा देवी, कम्पोजिट विद्यालय स्वामी विवेकानन्द नगर क्षेत्र देवरिया तथा तृतीय विजेता सुनीता देवी प्राथमिक विद्यालय नकडीहा विकास खण्ड भलुअनी रही। उक्त विजेताओं को मुख्य विकास अधिकारी  देवरिया द्वारा शील्ड व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत कर उनका प्रोत्साहन व उत्साहवर्धन किया गया।
      उक्त आहूत प्रतियोगिता कार्यक्रम का संचालन पंकज शुक्ल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में  विजय पाल नारायण त्रिपाठी, खण्ड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर, दुर्गेन्द्र प्रताप सिंह, राजीव लोचन शुक्ल, देवेन्द्र कुमार सिंह, कृष्ण दास गुप्त, संजय मिश्र, नरेन्द्र मोहन सिंह, अश्वनी कुमार, दुर्गमान यादव, वशिष्ठ यादव व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम को मुख्य विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा उद्बोधन किया गया तथा अन्त में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया द्वारा सभी आये हुए रसोइयों सहित अन्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share.