Spread the love

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया मुख्य अतिथि जनरल बीके सिंह (केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय) ने 

रक्तदान महादान है, इस दान में हम सामाजिक ताना-बाना को भूलकर वास्तविक इंसान के रूप में अपने समाज, राज्य और राष्ट्र को एक इंसान होने का संदेश देते हैं। ये बातें आज भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर मुख्य अतिथि जनरल बीके सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय व नागरिक द्वारा रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए कही।

वहीं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा रक्तदान इंसान को करने की सलाह दी और बताया कि रक्तदान देने से शरीर में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होती है।

जिला के प्रमुख चिकित्सक ने रक्तदान शिविर में समाज के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा भरने का प्रयास किया।
सोसाइटी के सदस्यो मे मयंक गोयल व दर्शन अग्रवाल ने देह दान को बढ़ावा दिया और कहा जो अंग हमारे काम नहीं आ सकती वह हमको समय रहते हुए दान कर देना चाहिए।

आज रक्तदान अभियान और डेंगु के बढ़ते प्रभाव के कारण प्लेटलेट्स अभियान के तहत कई संवेदनशील लोग कर रहे है महादान।
♦️रक्तदान महादान♦️

Share.