Spread the love

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे, स्नेह भोज में शामिल होकर लखनऊ लौटे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम प्रयागराज दौरे पर पहुंचे। वे एक वैवाहिक कार्यक्रम के उपरांत आयोजित स्नेह भोज में शामिल होने के लिए विशेष विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे।

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

सीएम योगी के आगमन पर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी, सांसद प्रवीण पटेल, महापौर गणेश केशरवानी और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी.के. सिंह ने उनका स्वागत किया।

डीएसओआई गेस्ट हाउस में हुए शामिल

एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री का काफिला सीधे न्यू कैंट स्थित डीएसओआई गेस्ट हाउस पहुंचा, जहां वे वैवाहिक कार्यक्रम के स्नेह भोज में शामिल हुए। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री पुनः एयरपोर्ट रवाना हुए और वहां से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखा।
मुख्यमंत्री के निर्धारित मार्ग—बमरौली एयरपोर्ट से डीएसओआई गेस्ट हाउस तक—यातायात को अस्थायी रूप से रोका गया। एजी ऑफिस चौराहे पर कुछ समय के लिए यातायात रोककर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

प्रयागराज में मुख्यमंत्री का दौरा सफलतापूर्वक और शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

Share.