जीएम एकेडमी के बच्चों ने बनाई आकर्षक रंगोली

रिपोर्ट  : पंकज यादव  focusnew24x7

¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤

सलेमपुर : देवरिया। नगर के जीएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने बड़ी ही मनोहरी रंगोली बनाकर उसे अलग अलग तरह से सजाया।

  • आठवीं कक्षा के बच्चों ने ’नो प्लास्टिक यूज’ और ’नो फायर क्रैकर्स’ पर
  • तो ग्यारहवीं के बच्चों ने अयोध्या के रामजन्मभूमि मंदिर को उकेरने के प्रयास किए।
  • दसवीं के बच्चों ने मिसाइल की रंगोली बना तो
  • बारहवीं ने इंटरनेट के लाभ व हानि की रंगोली प्रस्तुत की।
  • नौवी के धार्मिक विचार के रंगोली बनाएं तो
  • सातवीं के बच्चे गणेश की प्रतिमा उकेरी।
  • पांचवीं और छठवीं के बच्चों के रंगोली की खूब सराहना हुई।
    इस मौके पर विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों ने अनेको मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमे मुख्य रूप से लक्ष्मी गणेश की झांकी, राम सीता लक्ष्मण की झांकी, ऐसे दिए जलाएं कार्यक्रम खूब वाहवाही बटोरी
    इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ संभावना मिश्रा ने सबको दिवाली का बोनस देते हुवे सबके बधाई दीं। उपप्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने सबको दीपावली के महत्व पर प्रकाश डाला और सबको शुभकामनाएं दिए।

कार्यक्रम को एस.एन. पाण्डेय, दीपेंद्र मिश्रा, डी.एन. उपाध्याय, डी. मिश्र, ज्ञानेंद्र मिश्र, वी.एस. पाण्डेय आदि ने संबोधित किया। विद्यालय के के.एन. पाण्डेय, डी. सिंह, श्वेता राज, ज्योति विश्वकर्मा, विकास विश्वकर्मा, आदि सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

 

Share.