जालौन राछरी में पटाखा फटने से बच्चा गंभीर घायल माता रानी पूजन के दौरान हादसा | उरई मेडिकल कॉलेज रेफर
■ धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा इंतजाम सख्त किये जाएँ – ग्रामीणों की मांग”
नमस्कार, आप देख रहे हैं ब्रेकिंग न्यूज़….
बड़ी खबर जालौन से आ रही है… जालौन के विकासखंड जालौन के ग्राम सुढार में माता रानी की राछरी के दौरान हादसा हो गया।
जयकारों और आतिशबाजी के बीच अचानक एक पटाखा फट गया… और इस धमाके में एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई
आनन-फानन में लोगों ने घायल बच्चे को एंबुलेंस से सीएचसी जालौन पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे के मुंह में गहरा घाव है… प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
गांव वालों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों में पटाखों पर प्रशासन को कड़ाई से रोक लगानी चाहिए
ताकि श्रद्धा और उत्सव के बीच कोई हादसा न हो सके।फ़िलहाल, घायल बच्चे का इलाज उरई मेडिकल कॉलेज में जारी है
और पूरा गांव उसकी सलामती की दुआ कर रहा है।
रिपोर्ट महेश चौधरी, जालौन






