नोएडा स्टेडियम में किया जनसभा को संबोधित
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व देश तेजी से आगे बढ़ रहा है.
आज कानून व्यवस्था बेहतर होने से लोग नोएडा में निवेश के लिए विदेश से आना चाहते हैं
नोएडा में बदले मौसम पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे यहां माफिया ठंडे हो गए, वैसे ही मौसम भी ठंडा हो गया
विधायक पंकज सिंह ने विपक्ष पर बोला हमला
-
- गौतमबुद्ध नगर के लिए 1718 करोड़ की 124 योजनाओं की दी सौगात।
- हर मौको पर खरे उतरते हैं सीएम योगी।
- सबसे अहम पर्थला गोल चक्कर पर बना फ्लाईओवर
- हर भारतवासी जनवरी 2024 का इंतजार कर रहा है, जब अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होंगे. कहा सीएम योगी ने।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गौतमबुद्ध नगर के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की लगभग 1718 करोड़ की 124 योजनाओं का लोकार्पण किया. इसमें सबसे अहम पर्थला गोल चक्कर पर बना फ्लाईओवर है. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कई अन्य परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया. वहीं सीएम योगी ने नोएडा स्टेडियम में एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया. इस मौके पर सीएम योगी ने 48 साल पहले देश पर थोपे गए आपात काल को लेकर विपक्ष पर निशाना भी साधा.
37 परियोजनाओं का शिलान्यास और उनकी अनुमानित लागत
- 900 टन क्षमता का चारकोल प्लांट 580.93 करोड़
- 300 टन क्षमता का सीएनजी गैस प्लांट 180.93 करोड़
- सेक्टर-162-163 के बीच नाले, जलापूर्ति-सीवर लाइन बिछाना और बिजली कार्य 17.68 करोड़
- सेक्टर-167 से 163 तक एक्सप्रेस-वे के समानांतर 45 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण 11.18 करोड़
- सेक्टर-82 के पाकेट 7 व 12 के सामने नाले को कवर करना 9.57 करोड़
- सेक्टर-135 में 45 मीटर चौड़ी, सड़क का निर्माण 4.96 करोड़
- सेक्टर-166, 167 में 30 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों ओर आरसीसी ड्रेन का निर्माण 4.29 करोड़
- फेस 2, सेक्टर-151, 162, 164, 155, 156
विद्युत उपकेंद्र निर्माण 76.73 करोड़ - जी 20 के तहत नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर तिरंगा लाइट, डेकोरेटिव लाइट, फाउंटेन 14.12 करोड़
- 132 केबी सब स्टेशन सेक्टर-67 से 11 केवी सबस्टेशन सेक्टर-58, 52, 60, 62 21.57 करोड़
- सब स्टेशन 153 से सेक्टर-151 गोल्फ कोर्स की
आपूर्ति के लिए 11 केवी फीडर 3.54 करोड़ - रेनीवेल एक, चार, छह, का मरम्मत 44.48 करोड़
महामाया के पास सेक्टर-94 में वेस्ट टू वंडर पार्क 25 करोड़ - जी 20 के तहत मूर्ति के माध्यम से सुंदरीकरण 9.82 करोड़
- सेक्टर-150, 151, 163, 43, 44, 108
ग्रीन बेल्ट 21.56 करोड़ - 70 रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण 2.16 करोड़
लोगो मे नोएडा नहीं दिल्ली जाने की लालसा रहती थी आज नोएडा है विकास की राह पर –कहा सीएम ने
● नोएडा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व देश तेजी से आगे बढ़ रहा है.
● इन्हीं उपलब्धियों व कार्यशैली के दम पर 2024 में भी बीजेपी की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि पहले लोग नोएडा आने में हिचकिचाते थे. यहां के बजाय लोग दिल्ली में रहना पसंद करते थे. क्योंकि यहां व्यवस्था अच्छी नहीं थी.
● पिछले 6 साल में स्थिति काफी बदली है. नोएडा ने तेजी से विकास किया है सीएम योगी ने आगे कहा कि हर भारतवासी जनवरी 2024 का इंतजार कर रहा है, जब अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होंगे.
वहीं रविवार को सीएम योगी के कार्यक्रम के पहले मौसम में बदलाव देखने को मिला.
मौसम में हुए बदलाव को लेकर सीएम योगी ने प्रदेश में माफियाओं पर हो रही कार्रवाई पर बड़ी बात कही. नोएडा में बदले मौसम पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि
जैसे यहां माफिया ठंडे हो गए, वैसे ही मौसम भी ठंडा हो गया है.
आज कानून व्यवस्था बेहतर होने से लोग नोएडा में निवेश के लिए विदेश से आना चाहते हैं
सीएम योगी शाम 6.35 पर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
उन्होंने कहा कि हमने बेहतर कानून व्यवस्था के नाम पर प्रदेश को पेट्रोलिंग के लिए वाहन दिए। आज कानून व्यवस्था बेहतर होने से लोग नोएडा में निवेश के लिए विदेश से आना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में प्रदेश में जी 20 की बैठक हो रहीं है। आज पाकिस्तान एक-एक रोटी के लिए मोहताज हो रहा है, लेकिन भारत तेजी से बढ़ रहा है।
2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
सीएम योगी ने कहा कि मेरे लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के खिलाफ षड्यंत्र हो रहे थे। उन्हें रोकने के लिए उसमें उत्तर प्रदेश की एक बड़ी भूमिका थी।
वही सांसद महेश शर्मा ने बताया देश का सौभाग्य है कि प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ है और पीएम नरेंद्र मोदी है। 2014 से पहले लोग निवेश के नाम पर कतराते थे। योगी सरकार ने कानून व्यवस्था के नाम पर प्रदेश को नई पहचान दी है। बारिश के बावजूद नोएडा के लोगों का सभा में उपस्थित होना ये बताता है कि प्रदेश की जनता लोगों को कितना स्नेह करती है
राज्यसभा सदस्य ने सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का नोएडा की धरती पर स्वागत अभिनंदन है। नोएडा पर भ्रष्टाचार का साया था। इसे हटाने का काम मुख्यमंत्री ने किया है। कानून व्यवस्था में पुलिस कमिश्नर व्यवस्था से कानून का राज देने का काम किया है। इससे सबसे अधिक निवेश आने का काम हुआ है। राजस्थान सहित पूरे देश में लोग योगी आदित्यनाथ का शासन होने की मांग लोग कर रहे।
विधायक पंकज सिंह ने विपक्ष पर कसा तंज
विधायक पंकज सिंह ने कहा कि नोएडा में अभूतपूर्व विकास का कार्य मुख्य्मंत्री के नेतृत्व में किया जा रहा है। बेमिशाल कार्य प्रणाली से कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की प्रगति देख कर लगता है कि देश की आर्थिक संपन्नता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है।
प्रधानमन्त्री ने सिद्ध किया कि अब सेवा, समर्पण व गरीब कल्याण की राजनीति होगी।
पहले उत्तर प्रदेश से लोग पलायन कर लोग जाते हैं। अब लोग यूपी में निवेश करने के साथ यहां रहना चाहते है। अब सड़क पर बुल्डोजर निकलने पर यह पता रहता है की माफिया को मिट्टी में मिलाने के लिए निकला है।
मुख्यमंत्री योगी का दिग्गज मंत्रियों और नेतागणो ने किया भव्य स्वागत
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेताओं ने योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया। राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, स्थानीय सांसद डॉ.महेश शर्मा, कैबिनेट मिनिस्टर नंद गोपाल नंदी, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल नागर और एमएलसी नरेंद्र भाटी ने योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।




