अजीत सीड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गेहूं की किस्म अजीत 349 पर फसल प्रदर्शन कार्यक्रम हुआ संपन्न
■साथी विक्रेताओं व किसानों ने किया खड़ी फसल का अवलोकन
आज अजीत सीडस प्राइवेट लिमिटेड औरंगाबाद महाराष्ट्र के एरिया सेल्स मैनेजर श्री विपिन द्विवेदी द्वारा औरैया जिले के बिधूना तहसील के अंतर्गत पुरवा मुले गांव के किसान ओम प्रकाश जी के खेत पर अजीत सीडस प्राइवेट लिमिटेड के गेहूं की वैरायटी अजीत 349 पर फसल प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अजीत सीडस प्राइवेट लिमिटेड के क्षेत्रीय वितरक श्रीराम कृषि सेवा केंद्र के प्रोपराइटर अविनाश राजपूत द्वारा बिधूना ऐरवा कटरा रामगढ़ शाहर रूरूगंज मार्केट के बीज विक्रेताओं के साथ अजीत 349 गेहूं की वैरायटी को खेत पर जाकर सभी विक्रेताओं ने फसल प्रदर्शन का अवलोकन किया।
वहां पर उपस्थित अजीत सीडस प्राइवेट लिमिटेड के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जोनल मैनेजर श्री अभिरंजन द्विवेदी व कंपनी के स्टाफ द्वारा गेहूं किस्म अजीत 349 के बीज से अच्छी पैदावारी ले रहे किसानों के खेत को बारीकी से निरीक्षण किया गया।
सभी विक्रेता गण व किसानो ने अच्छी फसल को देखकर अपनी-अपने विचारों को कंपनी के पदाधिकारियों के सम्मुख साझा किया
वही अजीत 349 किस्म से अच्छी पैदावारी ले रहे किसान श्री ओम प्रकाश जी को अजीत श्री किसान की उपाधि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वही सभी विक्रेता व किसानों ने वहां खेत पर खड़ी फसल को देखते हुए अजीत 349 गेहू की अनुमानित पैदावार 26 से 28 कुंतल प्रति एकड़ अनुमान लगाया गया इससे सारे किसान और विक्रेताओं में काफी उत्साह है
इसके साथ-साथ आने वाले खरीफ सीजन में धान की वैरायटी ARH001 , ARH003, ARH004 के बारे में किसानों व विक्रेताओं को विस्तृत जानकारी भी कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा प्रदान की गईl






