साइबर क्राईम से बचने के लिये विद्यार्थियो को साइबर क्राइम टीम ने किया जागरूक ।
उरई जालौन बढते साइबर क्राइम से बचने के लिये साइबर क्राइम की टीम सब इंस्पेक्टर मोहम्मद आरिफ के नेतृत्व मे सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज झांसी रोड उरई पहुंची जहां छात्र / छात्राओ और अध्यापको को साइबर क्राइम से बचने के लिये जागरुक किया साथ ही साइबर क्राइम होने पर 1930 नम्बर की मदद लेने को कहा
मुख्य आरक्षी वीर विक्रम सिंह ने साइबर क्राईम से सम्बन्धित अनेको जानकारियां दी।
विद्यार्थियो के अलावा शिक्षको ने भी अपने डाउट क्लीअर किये! आभार ज्ञापित प्रधानाचार्य रामगोपाल त्रिपाठी ने किया।
संचालन छात्रावास अधीक्षक / पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उदैनियां ने किया।





