जालौन नगर मे देवी जागरण के मौके पर डांडिया नृत्य और अछरी का हुआ कार्यक्रम ।
जालौन नगर के मोहल्ला नारो भास्कर में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक के आवास पर देवी जागरण के मौके पर डांडिया नृत्य और अछरी का कार्यक्रम आयोजित हुआ
शहर में नवरात्रि के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें कई लोगो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक ने बताया कि नवरात्रि भारत का एक प्रमुख और पावन पर्व है, जिसे देवी दुर्गा की आराधना और बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व बुराई के प्रतीक राक्षस महिषासुर पर देवी दुर्गा की विजय को दर्शाता है।
अछरी भजन करते हुये नवरात्रि की महिमा और संस्कृति को सुंदर नृत्य और गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
आगे पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक ने नवरात्रि का महत्व बताते हुए देवी दुर्गा की नौ शक्तियों की पूजा और साधना का प्रतीक बताया।
रिपोर्ट न्यूज़ 24×7 से महेश चौधरी जालौन






