यूपी-बिहार सीमा पर स्थित घाघवा पुल के नीचे सुबह एक अज्ञात युवती का मिला शव 

कुशीनगर में यूपी-बिहार सीमा पर स्थित घाघवा पुल के नीचे गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने शव की सूचना दोनों राज्यों की पुलिस को दी।बांसी नदी के किनारे मिले शव को लेकर बिहार के भितहा थाना और यूपी के विशुनपुरा थाना की पुलिस में विवाद खड़ा हो गया। दोनों थानों की पुलिस इस बात पर अड़ी रही कि शव उनके क्षेत्र में नहीं आता। इस कारण कई घंटों तक कार्रवाई नहीं हो सकी।विशुनपुरा SHO राजू सिंह ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 20-25 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे, जिससे हत्या या आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है और आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट को खंगाला जा रहा है।

Share.