Spread the love


देवरिया, भाटपार रानी मे भाजपा नेता व प्राचार्य अरविंद सहाय जी द्वारा अपने आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गयी। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राजनीतिक जीवन और महत्वपूर्ण कार्यों व उनके द्वारा लिखी गई पुस्तकों पर भी प्रकाश डाला गया। इस मौके पर राजेश जयसवाल मंडल अध्यक्ष भाजपा, धीरेंद्र गुप्ता ,दुर्गेश्वर सोनी ,राजेश गुप्ता सभासद, लक्ष्मण गुप्ता सभासद, संजय जयसवाल सभासद, कृष्णकांत कुशवाहा (पूर्व बी.डी.सी) बहोरवा, चंदन कुशवाहा मिश्रौली प्रधान प्रतिनिधि सहित बहुत से भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share.