पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र, झांसी ने फुटवाल प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ
रिपोर्ट: ओमप्रकाश उदैनिया
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■
उरई जालौन पुलिस उपमहानिरीक्षक झासी परिक्षेत्र झांसी जोगेन्द्र कुमार ने
26 वीं पुलिस अन्तर्जनपदीय कानपुर जोन, कानपुर की पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता (महिला/पुरूष)2023 का शुभारंभ इन्दिरा स्टेडियम उरई में किया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र, झांसी द्वारा समस्त खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया एवं खेल भावना से फुटबाल प्रतियोगिता खेलने हेतु प्रोत्साहित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन फुटबाल में किक मारकर किया ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जालौन, डा इरज राजा, समस्त क्षेत्राधिकारी नगर गिरिजा शंकर त्रिपाठी, सी ओ जालौन उमेश पाण्डेय, सी ओ कोच शैलेन्द्र बाजपेयी तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स उरई सहित अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।