भव्य शोभा यात्रा एवं खिचड़ी भोग के साथ मनाई गई भक्त शिरोमणि कर्मा बाई की जयंती

पूँछ- झाँसी। स्थानीय सुभाषनगर कुआं वाले शंकर भगवान के मंदिर से भक्त शिरोमणि कर्मा बाई की भव्य शोभा यात्रा प्रारंभ हुई एवं नगर के सभी देव्य स्थानों से होते हुए पूरे नगर में शोभा यात्रा निकाली गई जगह-जगह स्थानीय व्यापारियों एवं समाजसेवियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया

स्थानीय साहू समाज के द्वारा मां कर्मा बाई की जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है जिसमें साहू समाज के अलावा समाज के विभिन्न वर्ग के लोग बड़ चढ़कर हिस्सा लेते है बेंड बाजे डीजे की धुन पर शोभा यात्रा में चलने वाले युवा थिरकते नजर आये मरई माता मंदिर अष्टभुजी माता मंदिर राम जानकी मंदिर बड़ी माता मंदिर हनुमान जी मंदिर होते हुए शोभा यात्रा सभी देव्य स्थानों से होते हुए गुजरी शोभा यात्रा में सैकड़ो पुरुष वा महिलाएं शामिल रही

भव्य कार्यक्रम के आयोजक अमर लाल साहू ने बताया कि मां कर्मा बाई हमारे समाज की कुलदेवी है और उनकी जयंती को हम लोग विगत कई वर्षों से धूमधाम से मानते चले आ रहे हैं

कार्यक्रम के बाद साहू समाज के द्वारा पत्रकार बन्धुओं को सम्मानित भी किया गया वा कर्मा बाई जयन्ती शोभायात्रा में क्षेत्र वा कस्बा आदि के लोग सहित सैकडो लोग शामिल रहे ।

Share.