महाशिवरात्रि के अवसर पर सुहाग्रा धाम पर जलाभिषेक के लिए उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
रिपोर्ट: अख्तर अली
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■■
भाटपार रानी देवरिया स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहगरा धाम पर जलाभिषेक के लिए लगभग 50,000 से भी ऊपर भक्तों ने बाबा हंस नाथ के ऊपर बेलपत्र और जल चढ़ाकर अपने व अपने परिवार के लिए मंगल कामना की ।
जलाभिषेक के लिए लगभग 2 किलोमीटर तक लंबी भक्त जनों की कतारें लगी हुई थी सभी भक्तजन पंक्तिबद्ध होकर बाबा हंस नाथ को बेलपत्र और जल चढ़ाते हुए अपने व अपने परिजनों के मंगल कामना की मंदिर की रखरखाव तथा मेले की रखरखाव के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस फोर्स में थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह हेड एसआई कुशवाहा जी एसआई रंजीत सिंह एसआई अभिषेक यादव तथा कांस्टेबल महिला कांस्टेबल मेले के सुरक्षा में तैनात थे कहीं कोई अप्रिय घटना ना होने पाए तथा बिहार पुलिस भी अपने पूरे दलबल के साथ मेले की निगरानी में लगे हुए थे ।
इस मंदिर की मान्यता है कि कोई भी भक्तगण अगर बाबा हंस नाथ के ऊपर बेलपत्र और जल चढ़ाकर जो भी मनोकामना मांगता है वह अवश्य ही पूर्ण होता है यह इस मंदिर की विशेषता है यहां के मुख्य पुजारी गिरि जी तथा उनके संपूर्ण परिजन महंत भी मेले में उपस्थित होकर मंदिर व मेले की निगरानी में लगे हुए थे भाटपार रानी और लाल विकासखंड के एडीओ पंचायत तथा सचिव स्वतंत्र यादव अनुज तिवारी निर्भय नारायण सिंह मनीष श्रीवास्तव संदीप यादव रवि भूषण भास्कर प्रताप विकासखंड के सभी कर्मचारी मेले में मौजूद होकर मेले की निगरानी में लगे हुए थे मेला खचाखच भक्तों से भरा हुआ था चारों तरफ ढोल नगाड़े बज रहे थे चारों तरफ अनेकों प्रकार की दुकानें सजी हुई थी मंदिर समिति सुहाग्रा धाम के अध्यक्ष बृजेश सिंह उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान परमानंद शर्मा मोनहाज डॉक्टर आरबी सिंह सत्येंद्र मिश्र जय प्रकाश पांडे आदि सभी सोहगरा धाम मंदिर समिति के लोग के साथ गुठनी हॉस्पिटल के डॉक्टर हसन रशीद डॉक्टर सुभाष डॉक्टर संजय डॉक्टर सीमा श्रीवास्तव कौशल किशोर सिंह रामायण सिंह श्री लाल गुप्ता अमला प्रसाद गुप्ता तथा दरौली थाना के अनेकों पुलिसकर्मी भी मौजूद थे । इस मंदिर के मुख्य पुजारी व पंडा गिरी परिवार है ।






