जालौन में आपदा मॉक ड्रिल: DM-SP ने संभाली कमान | FocusNews24x7 | Jalaun News
■ जालौन — आपदा मॉक ड्रिल | DM-SP एक्शन में | l
बड़ी खबर जालौन जिले से जहां आपदा प्रबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर जनपद जालौन में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखना था।
उरई के राजकीय इंटर कॉलेज यानी जीआईसी ग्राउंड सहित विभिन्न स्थानों पर यह अभ्यास किया गया।
इस मॉक ड्रिल की कमान खुद जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने संभाली। जैसे ही आपात स्थिति का दृश्य बनाया गया, अलर्ट सायरन बजते ही प्रशासन ने त्वरित प्रतिक्रिया दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह ने वायरलेस पर सभी पुलिस इकाइयों को निर्देशित किया और स्वयं जीआईसी ग्राउंड पर मोर्चा संभालकर स्थिति को नियंत्रित किया।
ड्रिल में आग लगने, भगदड़ और प्राथमिक उपचार जैसी परिस्थितियों का अभ्यास किया गया। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घेराबंदी की और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया। वहीं एनसीसी कैडेट्स और स्वयंसेवकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि इस तरह के अभ्यास आपदा प्रबंधन तैयारियों को और मजबूत करते हैं। वहीं एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि मॉक ड्रिल से हमारी प्रतिक्रिया क्षमता बेहतर होती है और जनता को भी जागरूक रहना चाहिए।
FocusNews24x7 की रिपोर्ट के लिए उरई से मैं vinay
ऐसी ही स्थानीय और बड़ी खबरों के लिए चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब ज़रूर करें। धन्यवाद!






