Spread the love

नारी सशक्तीकरण विषय पर परिचर्चा का आयोजन हुआ बहोरवां भाटपार रानी मे ।

  • नारी सशक्तीकरण तभी हो पाएगा जब समाज अपनी सोच अच्छी रखे।
  • खामपार थाना से आई हुई महिला व पुरुष कांस्टेबलो ने दी हेल्पलाइन नंबर 1098, 1090,181 व यूपी100 की विस्तृत जानकारी।

आज ग्राम सभा बहोरवां में एक चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ में बड़ी संख्या में ग्रामीण बालिकाएं भी अपने सुरक्षा अपने बचाव आत्मरक्षा से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए इकट्ठा हुई.।

इस आयोजन में यानी चौपाल में बच्चियों को उनके बचाव के लिए 1090 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और उनको प्राप्त सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया वही 112 की बारे में खामपार थाना से आई हुई महिला व पुरुष कांस्टेबल ने विस्तार से बताया और कहा कि नारी सशक्तीकरण का सबसे प्रमुख माध्यम शिक्षा है। गांव की महिलाएं इसके प्रति जागरूक हुई हैं। अब लोग बच्चों खासकर लड़कियों को को अच्छी शिक्षा के लिए बाहर भेजने से परहेज नहीं करते। विभिन्न पदों पर गांव की लड़कियों का चयन होना इसका प्रमाण है। इस जागरूकता को आगे भी कायम रखने की जरूरत है। आगे उन्होंने महिलाओं और छात्राओं के लिए चलाई जा रहीं हेल्पलाइन नंबर 1098, 1090,181 व यूपी100 की विस्तृत जानकारी भी दी।
हम सबको समाज का नजरिया बदलना होगा।
नारी सशक्तीकरण तभी हो पाएगा जब समाज अपना नजरिया बदले। जिन बेटियों को सामाजिक बेड़ियों से मुक्ति मिली उनके हौसले आसमान छू रहे हैं।

Share.