जागरूकता वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर जिलाधिकारी ने किया रवाना
रिपोर्ट : ओमप्रकाश उदैनिया
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■
उरई जालौन यातायात नियमों के संबंध में लोगों को जागरूक करने हेतु दिनांक 05 जनवरी 2023 से 04 फरवरी 2023 तक चलाए जा रहे अभियान सड़क सुरक्षा माह को सफल बनाने के उद्देश्य कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने जनपद वासियों को यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान करते हुए कहा कि मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट और कार में सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।






