*जिलाधिकारी ने किया रुद्रपुर में राप्ती एवं गुर्रा नदी पर हो रहे कटानरोधी कार्यो का निरीक्षण*
*30 जून से पूर्व पूर्ण हो सभी परियोजनाएं:डीएम*
*जनपद के समस्त तटबंधों की हो पेट्रोलिंग, रैट होल्स या साही की मांद मिले तो तत्काल कराए बंद:डीएम*
देवरिया जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज रुद्रपुर तहसील में गुर्रा नदी तथा राप्ती नदी पर बाढ़ नियंत्रण खंड द्वारा किए जा रहे हैं विभिन्न कटानरोधी कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी समस्त परियोजनाएं 30 जून से पूर्व प्रत्येक दशा में पूर्ण हो जानी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।
30 जून से पूर्व इन सभी परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कायम कर पूर्व के बाढ़ के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में पिडरा, एकौना, डढ़िया, मदनपुर-केवटलिया, छितुपुर-भागलपुर, पिंडी, शीतलमाझा, गायघाट एवं नदावर आदि 9 स्थानों पर बाढ़ नियंत्रण चौकियां स्थापित की गई है जो 24*7 क्रियाशील रहेंगी। जनपद में आठ संवेदनशील तटबंध चिन्हित किए गए हैं।
जिलाधिकारी अधिशासी अभियन्ता बाढ़ नियंत्रण को सभी आठ संवेदनशील तटबंधों की निगरानी करने का निर्देश दिया और कहा कि यदि किसी तटबंध में कोई कमी दिखे तो उसे समय रहते दूर कर लिया जाए।
इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, एसडीएम रुद्रपुर रत्नेश तिवारी, प्रशिक्षु एसडीएम धीरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ नियंत्रण खंड राधेश्याम प्रसाद, सहायक अभियंता सचिन अग्रवाल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।





