मंडलायुक्त झांसी आदर्श सिंह ने आज जनपद जालौन के जालौन नगर पहुंचकर तहसील जालौन का निरीक्षण किया
*********************
कमिश्नर के जालौन तहसील पहुंचने पर जिलाधिकारी जालौन राजेश पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक डॉ ईराज राजा ने बुके भेंट कर स्वागत किया
इसके पश्चात उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
कमिश्नर ने अपने निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी न्यायालय का निरीक्षण किया पत्रावली देखी

इसके बाद उन्होंने तहसील में कंप्यूटर कक्ष, तहसीलदार न्यायालय निर्वाचन कक्ष सहित कई अन्य जगहों का बारीकी से निरीक्षण किया
इसके बाद उन्होंने तहसील सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।





