Spread the love

डीएम ने किया प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण परियोजना का निरीक्षण

■*परियोजनाओं को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का दिया निर्देश*

देवरिया जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज विकासखंड बैतालपुर स्थित ग्राम पंचायत रामपुर दुबे बेलवा बाजार स्थित प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण परियोजना का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने परियोजनाओं को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उक्त परियोजना के अंतर्गत पर्यटन विभाग द्वारा 50 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल, गेट, सोलर लाइट, आरसीसी बेंच व इंटरलॉकिंग आदि का कार्य कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ द्वारा कराया जा रहा है।
मौके पर लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण पाया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने आरसीसी बेंच को बदलने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का विशेष महत्व होता है। यहां कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Share.