जालौन में डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उरई। जनपद में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जालौन एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक के साथ नगर उरई में पैदल गश्त की।
इस दौरान अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन, मुख्य मार्ग, सर्राफा बाजार सहित सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
अधिकारियों ने पुलिस बल को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।




