आजादी की जंग में बलिदान होने वाले अमर शहीदों की मूर्ति स्थापित करने के लिए पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता एडवोकेट ने किया निधि समर्पण
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां
प्रदेश उपाध्यक्ष
पत्रकार एकता संघ
जनपद सुल्तानपुर की सबसे प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था शहीद स्मारक सेवा समिति के अध्यक्ष कर्मयोगी करतार केशव यादव के नेतृत्व में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक ऐतिहासिक महत्व रखने वाले काकोरी कांड में वतन के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों में पूज्यश्री रामप्रसाद बिस्मिल, राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह की याद में उन सभी की प्रतिमा को पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार के प्रांगण में स्थापित करने के लिए निर्माण कार्य किया जा रहा है।
इस महान कार्य के लिए समाज के हर तबके से सहयोग लिया जा रहा है। इसी कड़ी में नमो इंडिया, मानव अधिकार संरक्षण संस्था एवं पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता एडवोकेट द्वारा इक्कीस हजार रुपये का चेक कर्मयोगी करतार केशव यादव और लालजी वर्मा को समर्पित किया गया ।






