वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत सहजन के पौधों का वितरण हुआ
■ मुख्य वन संरक्षक ने बच्चों को बताए सहजन पौधे के लाभ
उरई जालौन उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत जालौन के उरई में प्रभागीय वन अधिकारी के कार्यालय परिसर मे आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ में विद्यार्थियों को सहजन यानी मोरिंगा के पौधे वितरित किए गए इस दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सहजन के पौष्टिक और औषधीय गुणों की भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं को एक-एक सहजन का पौधा भेंट किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक एच. गिरीश ने कहा कि सहजन पोषण और स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण स्रोत है। उन्होंने बच्चों से अपने घर और आसपास सहजन के पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
प्रभागीय वन अधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि सहजन विटामिन A, C और E, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम तथा प्रोटीन से भरपूर होता है।
इसके नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत बनाने, पाचन तंत्र को बेहतर रखने, हीमोग्लोबिन बढ़ाने तथा ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में सहायता मिल सकती है।
कार्यक्रम में उप प्रभागीय वन अधिकारी रवी मोहन कटिहार, उप प्रभागीय वन अधिकारी सुबोध कुमार शुक्ला, क्षेत्रीय वनाधिकारी ओम प्रकाश वर्मा, वन दरोगा सुनील कुमार, पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनिया, विद्यालय के शिक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





