सिंदूरसागर सरपंच की सूझ–बूझ और सतर्कता से फुटेरा जंगल एवम् सादिकपुरा गांव आग से बचा–

बीती रात ग्राम पंचायत सिंदूर सागर के सादिकपुरा गांव में सादिकपुरा तिगेला और सादिकपुरा मोजे में अचानक से भीषण आग लग गई,
जिसकी जानकारी मिलते ही सरपंच शेलू तिवारी और लोकेश तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को सूचना देते हुए आग बुझाने के लिए निवेदन किया।
फिर नगर पालिका ओरछा,पृथ्वीपुर और निवाड़ी की तीनों फायर ब्रिगेड ने अपनी टीम भेज कर,सरपंच ने सादिकपुरा के युवाओं और किसानों के साथ मिलकर आग पर रात 1 बजे तक काबू पाया।
आग इतनी ज्यादा थी की यदि समय रहते जरा सी भी देर हो जाती तो सिन्दूर सागर पंचायत में सैकड़ों एकड़ में फैला हरा भरा फुटेरा जंगल जलकर खाक हो जाता।
इस पर सिंदूर सागर सरपंच शैलू तिवारी ने निवाड़ी जिले के कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा,एसडीएम निवाड़ी,नायब तहसीलदार तरीचर कला श्री राकेश प्रजापति,हल्का पटवारी,कोटवार रामेश्वर केवट,सादिकपुरा के युवा साथियों और किसानों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया एवम् आभार जताया।
साथ ही सरपंच शेलू तिवारी ने सभी किसान भाइयों से अपील की कोई भी अपने खेत में आग न लगाए क्योंकि इससे कभी कभी बहुत बड़ी घटनाएं हो सकती हैं और इससे जमीन की उर्वरकता भी कम हो सकती है।
पं विवेक तिवारी

 

Share.