Spread the love

  एट-उरई में दशहरा मिलन समारोह में उमड़ी भीड़, दिखा भाईचारे का संदेश!

■ दशहरा मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

:एट-उरई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में दशहरा मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समारोह में मुख्य रूप से अखिल भारतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, केशव गुप्ता, विनय पाल (भाजपा मंडल अध्यक्ष एट), राजेश मिश्रा, परवेन्द्र तोमर, दिनेश गुप्ता, रामपाल निरंजन, सत्येन्द्र यादव, सत्येन्द्र पस्तोर, पिन्टू पाल, ऋषभ पटैरिया, और शिव प्रताप तोमर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दशहरा के पावन पर्व पर आयोजित इस मिलन समारोह में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक समरसता व आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि “त्योहार हमें एकता और सौहार्द का संदेश देते हैं, हमें मिलजुलकर समाज की प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए।”
उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई दी।

✍️ संवाददाता: रिंकू तिवारी
📺 फोकस न्यूज़ 24×7 स्पेशल रिपोर्ट

Share.