Spread the love

मुड़ेई में लगा बिजली बिल राहत कैंप, उपभोक्ताओं को मिल रहा बड़ा फायदा

रिपोर्ट — अनुराग तिवारी, पत्रकार

चिरगांव ब्लॉक के ग्राम मुड़ेई में बुधवार को बिजली विभाग द्वारा बिजली बिल राहत योजना के तहत विशेष विद्युत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी और बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपने बकाया बिल जमा किए। विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु तरीके से संपन्न हुई।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस विशेष राहत योजना का उद्देश्य सीधे उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देना है। योजना के मुताबिक

मार्च 2025 तक के बकाया बिजली बिलों पर लगाया गया पूरा ब्याज 100% माफ किया जाएगा।

इसके साथ ही बिल की मूल राशि पर 25% की सीधी छूट भी दी जा रही है।

इन दोनों राहतों के कारण उपभोक्ताओं को काफी लाभ मिल रहा है और बकाया चुकाना उनके लिए आसान हो गया है।

स्थानीय उपभोक्ताओं ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे आम लोगों के लिए बड़ी राहत करार दिया। ग्रामीणों ने कहा कि इस योजना से उन परिवारों को भी सहूलियत मिली है जो लंबे समय से बढ़ते बिलों के कारण परेशान थे।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं की बढ़ती रुचि को देखते हुए ऐसे राहत शिविर आगे भी अन्य गांवों में लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें।

Share.