चिरगांव थानाध्यक्ष का हुआ विदाई समारोह।

झांसी एसएसपी राजेश एस द्वारा देर रात किए गए स्थानांतरण में कई थाना प्रभारी के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया गया था।

इसी क्रम में आज चिरगांव थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक संतोष अवस्थी जी का स्थानांतरण गुरसराय हो जाने पर उन्हें नाम आंखों से विदाई दी गई जिसमें क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे

एवं उनके द्वारा किए गए कार्य की भी सभी लोगों ने सहारना की  साथ ही विदाई समारोह का संचालन उप निरीक्षक राजीव कांत द्वारा किया गया जिसमें थाने में तैनात सभी उप निरीक्षकों द्वारा उनके साथ किए गए कार्य को भी याद किया गया एवं प्रभारी निरीक्षक को गुरसराय थाना प्रभारी निरीक्षक बनाए जाने पर बधाई भी दी गई।

Share.