भारी वर्षा के कारण ढहा किसान का घर…..

रिर्पोट अनुराग तिवारी पत्रकार

https://focusnews24x7.com

जिले में हो रही 2 दिन दिनों की बारिश के चलते आर्थिक संकट मंडरा रहा।

मामला है चिरगांव ब्लाक के ग्राम बरल में यहाँ  एक किसान नंदकिशोर राजपूत का घर पूरी तरह से जमीदोष हो गया।

अब उनको गुजारा करने में बड़ी दिक्कत हो रही है और उनके घर के अंदर रखा खाने पीने का सामान पूरी तरह से तहस नहस हो गया।

परिवार के सामने आशियाने का संकट अधिकारियों से मांगी मदद।

■गाँव बरल में बारिश के चलते किसान का मकान ढहा

■परिवार के सामने आशियाने का संकट

■अधिकारियों से मांगी मदद

चिरगांव ब्लाक के ग्राम बरल में एक किसान नंदकिशोर राजपूत का घर जिले में हो रही 2 दिन दिनों की बारिश के चलते इस गरीब किसान का कच्चा मकान गिर गया।

जिसके चलते परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।

आज उसका कच्चा मकान गिरने से मकान के नीचे रखा सामान और अनाज सब कुछ नष्ट हो गया। उसने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

साथ ही उसमें रखी गृहस्थी का सारा सामान दबकर खराब हो गया। उसके पास अब केवल खाना बनाने के लिए कुछ बर्तन ही शेष बचे हैं।

अनाज और सारा सामान उस मकान के कमरे के नीचे दब गया है।

अब उसके सामने आर्थिक संकट मंडरा रहा है।

Share.