*प्राकृतिक एवं जैविक खेती करें किसान_ सूर्यप्रताप शाही
प्रतापपुर, देवरिया भाटपारररानी तहसील क्षेत्र के बंगरा बाजार में दिनांक 4 जनवरी 2026 को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रंता संग्राम सेनानी भागवत भगत खजड़ी वाले बाबा के जन्मदिवस पर किसान मेले का आयोजन हुआ।मेले में पालन,गन्ना विभाग,कृषि विज्ञान केंद्र मल्हाना महुआबारी,समाज कल्याण विभाग , स्वच्छ भारत मिशन,पशु पालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग सहितअनेकों विभागों का स्टॉल प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों का मार्ग दर्शन किया गया।मेला में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण अंतर्गत एक दिवसीय मेला में कृषि विभाग द्वारा गोष्ठी भी किया गया।जिसमें उद्यान विभाग,कृषि विभाग,जल संरक्षण विभाग,के अधिकारी द्वारा जैविक व प्राकृतिक खेती करने पर बल दिया गया। किसान मेला एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत जी खजड़ी वाले बाबा के जन्म दिवस के बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी भागवत भगत जी खजड़ी वाले बाबा आजादी की लड़ाई में बंगरा के धरती को अपना क्रम भूमि बनाया।ये इलाका अंग्रेजों के अधीन था। अंग्रेज चकिया कोठी में मिल की खेती करते थे।किसानों पर दबाव बनाते थे कि आधे से अधिक जमीन पर मिल की खेती कीजिए।नहीं करने पर पड़ताडीत करते थे।अंग्रेजों के जुल्म से निजात दिलाने हेतु यहां से बिगुल बजाए।जेल भी गए।इस लिए ये बंगरा की धरती क्रांतिकारियों की धरती है।उनके सपने को सकार करने हेतु स्व हरिकेवल प्रसाद जी 2004 में उनकी मूर्ति स्थापित कर मेला का नींव रखे।

पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने मुख्य अतिथि के साथ सभी का स्वागत किया।

मेले को राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,अजय दुबे ,पवन मिश्रा , राजकुमार शाही ने संबोधित किया।आयोजक मंडल के जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने सभी अतिथियों स्वागत अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर किया।

मेले में खजडी वाले बाबा के पुत्रि रामावती देवी एवं पौत्र महेन्द्र कुशवाहा को कृषि मंत्री ने सम्मानित किया।अधिकारियों द्वारा किसानों को अच्छी उपज की जानकारी दी जाएगी।

मेले की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीशचंद्र तिवारी ने किया।इस मौके पर मनोज वर्मा, हृदयलाल शर्मा, संतोष पटेल, शम्स परवेज, छठू यादव,दिलीप सिंह बघेल, सिकंदर मौर्य,चंदन सिंह,विशंभर पाण्डेय,सीमा कुशवाहा,रवि प्रकाश सिंह एडवोकेट,संजय तिवारी ,नागेन्द्र पासवान,देवेन्द्र पासवान,राजेश शाह,अशोक सिंह,विजय नाथ कुशवाहा,सहित हजारों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Share.