भाई चारा बनाओ दिवस के रूप में मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस।
रिपोर्ट: मुहम्मद युसुफ
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■
प्रतापपुर ( देवरिया)भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की क्षेत्रीय कमेटी के नेतृत्व मे बौलिया ग्राम मे प्रधान इंद्रजीत यादव के निवास पर बापू की शहादत दिवस भाईचारा बनाओ दिवस के रूप में मनाया गया। गांधीजी की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
सभा को सम्बोधित करते हुए बकत्तावो ने उनके जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। गांधी हम शर्मिन्दा है तेरे कातिल जिन्दा हैं के नारे लगाए गए। श्रद्धांजलि सभा में भारतीय संविधान और मिलजुल कर रहने की साक्षी विरासत को कायम रखने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया।
सभा को जयप्रकाश यादव जिला मंत्री नथुनी कुशवाहा इंद्रजीत यादव प्रधान अशोक सिंह शिक्षक हरे राम यादव बृजान्नद यादव वशिष्ठ रामनक्षत्र बैजनाथ बंशबहादूर यादव मुख्तार यादव बाबूनंद साह संजय गिरी बैरिस्टर प्रसाद मुलायम यादव गोबर्धन चन्दन यादव पूर्व प्रधान सहित अन्य लोग भी शामिल थे। जयप्रकाश यादव जिला मंत्री देवरिया।





