जालौन के सीएससी में महिला चिकित्सक के आवास पर हुई पत्थरबाजी , एफ आई आर दर्ज
रिपोर्ट: महेश चौधरी
focusnews24x7.com ■■■■■■■■■■■■
आपको बता दे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ गरिमा सिंह के आवास पर सुबह अराजक तत्वों ने चिकित्सा को लेकर पत्थरबाजी कर दी जिससे आवास पर बाहर लगे हुए शीशे टूट गए घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार अर्पिता सिंह पत्नी अजीत सिंह राजावत निवासी सुढार 3 माह की गर्भवती थी जिनके पेट में दर्द था उनके परिजनों ने सुबह 5:50 पर डॉक्टर गरिमा सिंह के आवास पर जाकर कुंडी बजाई नहीं खुलने पर पत्थरबाजी कर दी जिससे उनके शीशे और खिड़कियां टूट गई
घटना के बाद सीएमओ रविंद्र शर्मा एसडीएम सुरेश कुमार सीओ रविंद्र गौतम कोतवाल समीर सिंह मौके पर पहुंचे जहां उपद्रवियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई।
रिपोर्ट फोकस न्यूज़ 24×7 से जिला ब्यूरो महेश चौधरी जालौन




