नाथद्वारा में भव्य गणेश उत्सव का आगाज | गणपति बप्पा मोरया
नमस्कार आप देख रहे हैं Focus News 24×7 और ये रिपोँट है विनय पचौरी के साथ
राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थनगरी नाथद्वारा में इस बार गणेश उत्सव के शुरूआत के दिन गनेश आगमन पर आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया।
नगर प्रवेश द्वार पर बने भव्य आइकॉनिक गेट से लेकर गणेश प्रतिमा की स्थापना स्थल तक युवाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
गणेश भगवान की प्रतिमा के चरणों में श्रद्धालुओं ने माथा टेककर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। वहीं युवाओं ने जोश और ऊर्जा के साथ उत्सव को और भी खास बना दिया।
नाथद्वारा में गणेश उत्सव का आगमन हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्साह और आस्था का संगम लेकर आया है।
रिपोर्ट – Focus News 24×7, नाथद्वारा (राजस्थान)






