*देवता और पितृ अर्पण व तर्पण से तृप्त होते हैं।-पंडित घनश्यामानन्द ओझा*
प्रतापपुर, देवरिया,18 जनवरी, गुरुवार
तहसील क्षेत्र भाटपाररानी के ग्राम सभा लक्ष्मण चक में हरिचरन सिंह कुशवाहा, जिला प्रभारी सिद्धार्थनगर भाजपा व प्रबन्धक बापू कृषक इंटर कालेज कडसडवा बुजुर्ग के बड़े पिताजी स्व0 मिश्री भगत जी के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर कथा वाचक पंडित घनश्यामानन्द ओझा ने कहा कि देवता और पितृ अर्पण व तर्पण से तृप्त होते हैं।
हर व्यक्ति को अपने पूर्बजों के मुक्ति के लिए उनके किये गए कार्यो को याद कर पुण्यतिथि पर गरीब ,असहाय नारायणों के बीच सेवा कार्य करना चाहिए।उन्होंने कहा कि तिथियों पर पिता को याद करना उनके प्रति श्रद्धा,दान अथवा भजन आदि के द्वारा सेवा करना श्रद्धा का भावर्पण है। श्रद्धांजलि सभा मे सैकड़ो जरूरत नारायणों को भोजन व कम्बल देकर समानित किया गया,साथ ही सुंदर कांड का संगीतमय पाठ कराया गया।
इस मौके ,भजन गायक बाल कलाकर रौनक रतन ने भजन सुनाया।यहाँ मुख्य रूप से काली प्रसाद बुर्ब विधायक सलेमपुर,हृदयालाल शर्मा ,विनय पांडेय,राधामोहन पांडेय, विनय मिश्र,जयप्रकाश तिवारी,संतोष गुप्ता,संजय पटेल,राजवंसी पटेल,विजय तिवारी,मदन यादव,जितेन्द्र कुशवाहा, विनोद सिंह बघेल,निर्मला देवी, राजनारायण कुशवाहा, अनिल सिंह कुशवाहा, जयप्रकाश गुप्ता, रामानन्द कुशवाहा, पंकज सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।





