Spread the love

बिजली के निजीकरण के खिलाफ नौ सूत्रीय मांग पत्र एस डी ओ भिंगारी बाजार (देवरिया) को सौंपा गया।

प्रतापपुर (देवरिया)भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य व्यापी आह्वान पर भाटपार रानी तहसील क्षेत्र स्थित भिंगारी बाजार विद्युत उप खण्ड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना के माध्यम से मुख्य मंत्री को संबोधित मांग एस डी ओ को सौंपा गया। बिजली का निजीकरण रोकने, किसानों के नलकूपों पर स्मार्ट मीटर न लगाए जाने, चौबीस घंटे के अन्दर जले ट्रांसफार्मर को बदलने, संविदा कर्मियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने, उनके कार्य के दौरान जीवन की सुरक्षा की गारंटी करने, बिजली अधिनियम संशोधन विधेयक 2022रद्द करने, अवैध बिल वसूली करने, बंगरूआ ग्राम पंचायत के जले ट्रांसफार्मर को क्षमता वृद्धि कर अबिलम्ब आपूर्ति बहाल करने, जर्जर तारों को बदलने व आबादी से गुजर रहे मेन लाइन को अन्यत्र स्थापित करने, रिक्त पदों पर नियुक्ति करने संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। माकपा जिला मंत्री जयप्रकाश यादव ने कहा कि समय रहते मांगें पूरी नहीं हुई तो आगामी 05फरवरी को जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। धरना में मुख्य रूप से साधुसरन, नथुनी कुशवाहा, हैदर अली रामनरेश कुशवाहा केशव सिंह , लालमति देवी सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

Share.