🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ 🛑
📍 जालौन/उत्तर प्रदेश
ग्राम लौना में बच्चों की कहासुनी बना बवाल, आधा दर्जन घायल
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना में उस समय हड़कंप मच गया जब बच्चों के बीच मामूली झगड़ा बड़ों तक जा पहुंचा। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चल गए।
इस हिंसक झगड़े में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च संस्थान रेफर किया गया है।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
👁🗨 पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है, पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।
📝 रिपोर्ट: महेश चौधरी, Focus News 24×7, जालौन





