नमस्कार, आप देख रहे हैं FocusNews24x7 से विनय पचौरी और आज की रिपोँट है पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय प्रभारी के साथ।
झांसी से बड़ी खबर बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी के हिन्दी विभाग और राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त शिक्षा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर मुकेश पाण्डेय ने की।
मंच पर मौजूद रहे महापौर झांसी बिहारी लाल आर्य, मण्डलायुक्त डॉ. विमल कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र केशव कुमार चौधरी, प्रख्यात साहित्यकार महेश कटारे और पूर्व अध्यक्ष साहित्य अकादमी भोपाल।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
हमारी FocusNews24x7 टीम आपको इसी तरह की महत्वपूर्ण खबरें सबसे सही तरीके से पहुँचाती रहेगी।






