बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार
नही सहेगा हिंदुस्तान विशाल आक्रोश प्रदर्शन कर हिंदू भाइयों व सनातनियो ने दिया सन्देश।
जनपद जालौन के हिंदू भाइयों व सनातनियो ने बांग्लादेश में हिन्दू एवं अन्य अल्पसंख्यको के ऊपर हो रहे शारीरिक आर्थिक धार्मिक शोषण तथा अत्याचारो के संबंध में एक विशाल आक्रोश प्रदर्शन हुआ
जिसमें सर्व हिन्दू समाज ने एक साथ आकर विरोध प्रदर्शन को सफल बनाया।
22 अगस्त 2024 गुरुवार को सभी ने टाउन हॉल मैदान उरई मे दोपहर 11 बजे एक स्वर मे कहा कि
बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार
नही सहेगा हिंदुस्तान
बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार
नही सहेगा हिंदुस्तान
इन्हीं शब्दो को आगे बढाते हुये टाउन हॉल से जिलाधिकारी कार्यालय तक यात्रा दौरान हिन्दू सनातनियो मे एक वेदना दिखाई दी और बांग्लादेश में हिंदू भाई बहनों पर हो रहे अत्याचारों के प्रति एक आक्रोश की भावना भी झलक रही थी।
वही हिंदू सनातन एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सोनकिया जो राष्ट्रीय झंडा लेकर चल रही थी उनमे हिंदू भाई बहनों के प्रति प्रेम व हिंदू धर्म व राष्ट्रीय भावनात्मकता की झलक देखने को मिल रही थी।
यहां समस्त हिंदू भाइयों व सनातनी विचारधारा के सामाजिक धार्मिक व साधु संत हिन्दू समाज के सभी संगठनों ने अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की ।
साथ ही इस रूट मार्च को विशाल और सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
हिन्दू सनातन एकता संगठन ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें उपस्थित रहे दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान सिंह चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुसुमलता राजपूत राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन गोस्वामी जिला उपाध्यक्ष विनीता कुशवाहा जिला मंत्री वंदना वर्मा जिला उपाध्यक्ष तारा देवी वर्मा आदि।






