हिन्दू सनातन एकता संगठन ट्रष्ट ने इंटर कॉलेज के बच्चों को बैठने के लिए कुर्सियां प्रदान की।

■संगठन हिंदुत्व के साथ साथ समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर है : कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सोनकिया ने।

उरई (जालौन)। हिन्दू सनातन एकता संगठन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सोनकिया और जिला अध्यक्ष अर्चना शुक्ला जिला उपाध्यक्ष सरिता गुप्ता ने आज महेश्वरी इंटर कॉलेज में जाकर बच्चों को कुर्सियां बैठने के लिए कुर्सियां प्रदान की।

इस दौरान विद्यालय परिवार द्वारा हिन्दू सनातन एकता संगठन ट्रष्ट के पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित कर स्वागत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सोनकिया ने कहा कि हमारा संगठन हिंदुत्व के साथ साथ समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर है।

उन्होंने विद्यालय के बच्चों से अच्छी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर विद्यालय का नाम रोशन करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष अर्चना शुक्ला की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। वह हमेशा बहुत ही अच्छे कार्य करती रहती हैं बहुत ही सराहनीय कार्य करती है। और यह संगठन की बहुत ही लगनशील जिला अध्यक्ष है।

महेश्वरी इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल आभा तिवारी, उमा, राधिका, राशि राजपूत, आर डी सिंह आदि मौजूद रहे।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters