जालौन में घर की अलमारी में मिला विशाल सांप, मचा हड़कंप
जालौन। तहसील क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब लछीराम रजक के घर की अलमारी में एक विशाल घोड़ा पछाड़ सांप दिखाई दिया। सांप को अलमारी में देखकर परिवार के बच्चों और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। परिवार के बच्चे कमरे में लेटे हुए थे। इसी दौरान उनकी नजर अलमारी में बैठे विशाल सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही बच्चे घबरा गए और परिजनों को इसकी जानकारी दी।
घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घर में विशाल सांप मिलने की खबर आसपास के क्षेत्र में फैलते ही लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई।
फिलहाल सांप को सुरक्षित तरीके से घर से बाहर निकालने की कवायद की जा रही है। घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है।
📍स्थान: ग्राम छिरिया सलेमपुर, तहसील जालौन
रिपोमहेश चौधरी जालौन चौधरी, पत्रकार




