प्राचीन मेले को और भव्य बनाने का करूंगा प्रयास शासन से दिलाएंगे मदद – जवाहरलाल राजपूत

 रिपोँट: विवेक तिवारी 

पूँछ झाँसी दालान वाले हनुमान जी के नाम से लगने वाला प्राचीन मेला अब और भव्य एवं दिव्य होगा प्रयास करूंगा कि शासन स्तर से मिलने वाली मदद से प्राचीन मेले का और अधिक विस्तार हो यह मेला एक प्राचीन धरोहर है इसलिए इसकी भव्यता के लिए पूरा प्रयास करूंगा उक्त बातें विधायक गरौठा जवाहरलाल राजपूत ने पूंछ मेला महोत्सव के उद्घाटन मौके पर कहीं उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है की पूंछ नगर को नगर पंचायत का दर्जा मिल सके इसके लिए शासन स्तर तक कार्यवाही की जा रही है साथ ही स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की एक शाखा नगर में शीघ्र खुल सके इसके लिए भी कार्यवाही चल रही है उन्होंने कहा कि प्राचीन धरोहरों पर प्रदेश सरकार का ध्यान केंद्रित है और सभी का विकास किया जा रहा है विधायक गरौठा ने कहा कि पूंछ नगर बहुत बड़ा है इसलिए नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर शासन की तरफ से तमाम योजनाओं के माध्यम से अच्छा विकास हो जाएगा उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मेला कमेटी का गठन होगा जिससे आने वाले व्यापारियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से यह प्राचीन मेला और भव्य एवं दिव्य होगा क्षेत्रीय विधायक ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर विधायक का स्वागत किया इस मौके पर ग्राम प्रधान पूंछ लाखन सिंह यादव, अजय शुक्ल अज्जू, पं चेतराम तिवारी,राजेश सिंह सेंगर, राम राजा राजपूत, गुरदीप सिंह गुर्जर, दीपक तिवारी, ज्ञगैश यादव,पवन परिहार, निरपत सिंह राजपूत, राजा प्रताप सिंह चौहान, साकेत गुप्ता, गोपाल गोस्वामी ,हिरदेश गोस्वामी ,महेश परिहार, भुवन सिंह यादव ,सहित तमाम लोग शामिल रहे कार्यक्रम का सफल संचालन अज्जू शुक्ला ने किया।

पं विवेक तिवारी

Share.