धूमधाम से किया गया भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन

रिपोर्ट पं विवेक तिवारी पूंछ 

https://focusnews24x7.com

झांसी/थाना पूंछ के ग्राम सेसा में गणपतिबप्पा मोरया अगले बरस तु जल्दी आ के जय घोष के साथ शनिवार को नगर भ्रमणकर नम आंखों से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया

विसर्जन के पहले गांव के भिन्न मा्गों पर गणेश भगवान की शोभा यात्रा निकाली गई विसर्जन जुलूस में शामिल महिला व पुरुष श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते रहे और गणपति बप्पामोरिया के जयकारे लगाते रहे गांव के श्री अष्ट भुजी मां दुर्गा जी मैदान में बिराजे गणपति बप्पा वहीं जय श्री कारस देव महाराज प्राग्गंड में बिराजे गणपति बप्पा से जुलूस शुरू होकर जय श्री कारस देव महाराज प्राग्गंड होते हुए विसर्जन के लिए ले जाया गया

गणेश चतुर्थी के मौके पर गांव में प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी जिसमें श्रद्धालुओ ने भरपूर आनंद लिया भक्तों की धूम रही। इस दौरान गणेश भगवान की पूजा अर्चना की गई शनिवार की सुबह सभी पंडालों में हवन पूजन के बाद गांव भ्रमण कर प्रतिमाओं को विसर्जन किया गया ।

शोभा यात्रा में अबीर गुलाल के साथ
गणपति बप्पा मोरिया के गानों पर गणेश भक्त जमकर थिरके श्रद्वालुओं ने नमआंखों से प्रतिमाओं को विसर्जित किया ।

पुलिस की सुरक्षा चप्पे चप्पे में रही थानाध्यक्ष जेपी पाल के नेतृत्व में अपने दलबल के साथ शोभा यात्रा में मौजूद रहे इस दौरान उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह चौहान, उपनिरीक्षक कैलाश बाबू, कान्स्टेबल विष्णु गौतम, महिला कान्स्टेबल,पी आर डी जवान,व समस्त ग्राम बासी,आदि सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे।

 

Share.