बैठक में किसान सभा के सदस्यता अभियान में और तेजी लाने पर जोर दिया गया

देवरिया भाटपार रानी तहसील क्षेत्र मे आज बनकटा उत्तरी, किसान सभा की मंडल की बैठक किसान नेता कामरेड रामाश्रय जी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में किसान सभा के सदस्यता अभियान में और तेजी लाने पर जोर दिया गया।हर हाल में सदस्यता को इसी माह पूरा कर लेने पर बल दिया गया।

पांच अप्रैल को , दिल्ली हो होने वाले किसान मार्च में मंडल से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को भाग लेने की बात पर भी बल दिया गया।

22 फरवरी को स्थानीय ग्राम में एक आम सभा का भी प्रस्ताव किया गया जिसपर सभी सदस्यों ने एकमत जाहिर किया।

बैठक में जिला मंत्री कामरेड साधुशरण, विश्राम चौरसिया,नथूनी सिंह कुशवाहा,पौहारी , रामाश्रय आदि दर्जन पर किसान नेता उपस्थित रहे।

Share.