प्रतापपुर-(देवरिया) तहसील क्षेत्र भाटपार रानी के श्री कृष्णा इंटरमीडिएट कॉलेज हाता के प्रांगण में 15 दिन से चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बिहार के गुठनी और उत्तर प्रदेश की लार के बीच खेला गया।
जिसमें लार की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मैच का उद्घाटन श्रीकृष्ण इण्टर कॉलेज हाता प्रधानचार्य उमानाथ तिवारी और लक्ष्मण चक के प्रधान दिनेश सिंह कुशवाहा उर्फ मुन्ना कुशवाहा किये।
लार का पहले बैटिंग करने का निर्माण सही साबित हुआ और निर्धारित 15 ओवर में उन्होंने ने गुठनी के सामने241 रन का लक्ष्य रखा। लार की तरफ से दूसरे नम्बर नम्बर पर खेलने आये इमरान ने 34 बॉल में शानदार 101 रन बनाये।
गुठनी की टीम की तरफ से सलामी बलेबाज गोलू और रोमी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 5•4 ओवर में शानदार 104 रन की साझेदारी किया। जिसमे गोलू ने 13 बॉल में 40 रन की शानदार पारी खेली।
और दूसरे सलामी बल्लेबाज रोमी ने भी 23 बॉल में 66 रन बनाये।
अन्ततः गुठनी की टीम 211 रन पर ढेर
और इस प्रकार लार की टीम यह मैच 31 रन से जीत लिया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि छोटे सिंह के हाथों 10000 का चेक और उपविजेता को 5000 का चेक दिया गया। मैन ऑफ द मैच के रूप में विजय बाहदुर को एक रेंजर साइकिल दिया गया मनोज यादव,जयराम ठाकुर,शुभम तिवारी, चंदन सिंह, अभिषेक यादव, सुरज यादव, संजीव पांडेय, भोला पांडेय, शोएब अंसारी, विकास यादव,
मिंटू सिंह ग्राम प्रधान, धनंजय सिंह, राहुल यादव, सुनील सिंह, उमाशंकर प्रजापति, रितिक मिश्रा, लालचन्द यादव, अखिलेश सिंह,प्रवीण कुमार, लालबहादुर बैठा, गुड्डू सिंह, जे पी यादव, आबिद अंसारी, मंजूर अंसारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।




