त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई, 300 किलो पनीर नष्ट
देवरिया, पर्व के दृष्टिगत जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अभिसूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, देवरिया की टीम द्वारा सलेमपुर-मझौली मार्ग पर औरंगाबाद के निकट एक पिकअप वैन से पनीर ले जाए जाते हुए पकड़ा गया।

इस प्रवर्तन टीम में राजीव मिश्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, तथा प्रेमचन्द्र, श्रीराम यादव एवं राजू पाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।






