भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 241 रनों का लक्ष्य।अब गेंदबाजों से आस!!!
■ भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 241 रनों का टारगेट
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 241 रनों का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 10 विकेट खोकर 240 रन बनाए।
केएल राहुल ने 66 और विराट कोहली ने 54 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिए।
टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 में गजब का खेल रही है। जो भी उनके सामना आ रहा है। उसे रौंदते हुए आगे बढ़ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने भी शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद वापसी की है। अब जीत के रथ पर सवार दोनों ही टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से भी ज्यादा दर्शकों के सामने चैंपियन का ताज अपने सर सजाने के लिए पूरी जान लगाने को तैयार हैं।






